किरायानामा
नाम किरायादार :-


नाम भूपति      :-


किसिम वोसिका :- किरायानामा |


किराया की अवधि :- 11 माह के लिए |


किराया की राशि :-                                          रुपया मात्र मासिक |


किराया की विषयवस्तु :-


चूँ, किरायादार “वयाहूत ट्रेडिंग एंड कंपनी” नामक ऑफिस एवं रेजिडेंट के संचालन करने वास्ते उपरोक्त परिसर को किराया पर मांग किये , जिसे चंद शर्तो देना भूपति कबूल किये जो इस प्रकार है |


                   -२-
1.                  यह कि, किरायादार परिसर/कोठरी का उपयोग मात्र अपने घोषित व्यवसाय/उद्देश्य के लिए करेंगे |
2.                  यह कि, किरायादार तय मासिक किराया का नियमित भुगतान हर माह के प्रथम सप्ताह में करेंगे |
3.                  यह कि, किरायादार के कारोबार या उससे संबंधित किसी वाद विवाद या घटना दुर्घटना से किसी तरह का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सरोकार भूपति को नहीं रहेगा | सारी जबावदेही किरायादार की होगी |
4.                  यह कि, किराया परिसर में होने वाले किसी भी व्यवसाय से संबंधित कर आदि की देनदारी से कोई सरोकार भूपति को नहीं रहेगा |
5.                  यह कि, किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सामान का रख रखाव भंडारण या वितरण उक्त परिसर में नहीं किया जायेगा, ऐसा पाए जाने पर किरायादार जबावदेह रहेंगे |
6.                  यह कि, किसी प्रकार का फेर बदल या परिवर्तन किराया परिसर में बिना भूपति के सहमती लिए किरायादार किसी सुरत में नहीं करेंगे |
 
7.                 यह कि, किरायादार अपने स्तर से परिसर का हस्तांतरण किसी को किसी सूरत में नहीं कर सकेंगे |
8.                 यह कि, किरायादार कोई काम ऐसा नहीं करेंगे , जिससे परिसर को क्षति पहुंचे |
9.                 यह कि, किरायादार के उपरोक्त उल्लेखित किसी शर्त के उलंघनन पर भूपति को यह अधिकार होगा की वह परिसर को खली करा ले |
10.             यह कि, तय अवधि समाप्ति पर किरायादार परिसर को जिस हालत में लिए रहेंगे उसी हालत में भूपति को वापस सौप देंगे | किन्तु आवश्यकता रहने एवं आपसी सहमती रहने पर अवधी का विस्तार आगे नए सिरे से हो सकेगा |
अत: यह किरायानामा बनाया की समय पर काम आवे एवं सबूत रहे |
ह० गवाहन     ह० किरायादा            ह० भूपति